बिलाल खत्री
आलीराजपुर शिक्षा ही जीवन की सच्ची पूँजी है, अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए आप सभी मेहनत करें, भाजपा सरकार आपकी हर जरूरत का ध्यान रख रही है। पहले के जमाने में कोई सुविधाएं नहीं मिलती थी , स्कूलों की संख्या भी कम थी, उस समय पढ़ने के लिए नदी नाले जंगल सब पार करना पड़ता था। संसाधन भी नहीं थे। अब भाजपा की सरकार ने बच्चों को शिक्षित बनाने का लक्ष्य लेकर हर सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है।
गांव गांव स्कूले बनवाने के साथ ड्रेस, कॉपी किताबें, भोजन के साथ साथ साइकिल, लैपटॉप, स्कूटी और अनेक सुविधाएँ आपको आगे बढ़ाने के लिए दी जा रही हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय उमराली में कही।
आज कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 136 छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया, जिनमें 64 बालक एवं 72 बालिकाएँ शामिल थीं।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल खरत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत, पूर्व महामंत्री नरेंद्र मोरी, सरपंच सिरला दादा, वरिष्ठ नेता मांगीलाल दादा, प्रभारी प्राचार्य केसरसिंह चौहान सहित विद्यालय अधिकारी कर्मचारी, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता द्वारा दी गई।






