ad
best news portal development company in india

वृद्धाश्रम महेश्वर में वरिष्ठजनों को कानूनी अधिकारों से जागरूक किया गया

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

                     खरगोन । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वाधान में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर सुजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 17 जनवरी को वृ़द्धाश्रम महेश्वर में वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।  

                शिविर को संबोधित करते हुए द्वितीय जिला न्यायाधीश मण्डलेश्वर दीपक चौधरी ने वरिष्ठजनों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठजनों से बातचीत कर उनसे विस्तृत चर्चा की गयी। वरिष्ठ नागरिकों को माता पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 अंतर्गत उनके अधिकार जैसे उपचार, विशेष सुविधा पाने का अधिकार आदि के बारे में जानकारी प्रदान दी गई। उन्होंने कहां कि वे किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। वृद्धजनों को फल व बिस्किट का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर शिविर में वृद्धाश्रम के प्रभारी जगदीश रंसौरे एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *