ad
best news portal development company in india

छात्र-छात्राओं को दी गई गांधी फेलोशिप की जानकारी

SHARE:

                                                                                                                                                                                                      

इक़बाल खत्री 

                    खरगोन। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में स्वामी विवेकानंद युवा संसाधन केंद्र अंतर्गत गांधी फेलोशिप प्रोग्राम (पिरामल फाउंडेशन) के संबंध में विषय विशेषज्ञ दिल्ली यूनिवर्सिटी सुश्री श्रुति मोहर एवं फेलो गांधी फाउंडेशन सुश्री अंजू कुमारी द्वारा विद्यार्थियों को पिरामल फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाली गांधी फेलोशिप के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कैसे विद्यार्थी लीडरशिप क्वालिटी विकसित कर सकते है, कैसे वे ग्रासरूट लेवल पर लोगों की समस्याओं को समझकर समाधान के लिए प्रयास कर सकते है। फेलोशिप में महिला एवं युवा जो 21 से 24 वर्ष के है वे चयनित हो सकते है। जिसमें 24 हजार 500 प्रति माह स्टाइपेंड भी दिया जाता है। इससे व्यक्तित्व का विकास तो होगा ही साथ ही करियर के नवीन अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। 

                        इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शैल जोशी द्वारा विद्यार्थियों को गांधी फेलोशिप का महत्व बताया एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सराहना की। प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो गगन पाटीदार ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं आभार प्रो दीपक ठाकुर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो दीपक चौहान, प्रो शैलेन्द्र कुशराम एवं कु. राधिका पटेल, कु मान्या सैनी सहित 60 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *