ad
best news portal development company in india

केबिनेट बैठक और मुख्यमंत्री के मण्डलेश्वर कार्यक्रम के लिए तैयारियां अंतिम चरण में

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

                    खरगोन। लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर खरगोन जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी महेश्वर में 24 जनवरी को केबिनेट बैठक का आयोजन किया जाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केबिनेट बैठक के बाद मण्डलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में 774 करोड़ रुपये की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर प्रवास के दौरान अहिल्या किले में राजगादी पर पुष्प अर्पित करेंगे और अहिल्या घाट पर मंत्री मण्डल के सदस्यों के साथ मॉ नर्मदा का पूजन करेंगे तथा मण्डलेश्वर में माधव आश्रम, गौशाला में गौ पूजन करेंगे। 

        कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा महेश्वर एवं मण्डलेश्वर में आयोजित कार्यक्रमों के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। इनमें मंत्रीगणों व वरिष्ठ अधिकारियों के महेश्वर आगमन एवं उनके ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है। मण्डलेश्वर कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। महेश्वर के नर्मदा रिट्रीट में केबिनेट बैठक की तैयारियां भी अंतिम चरण में है। महेश्वर में किले के साथ ही अहिल्या घाट की साफ-सफाई एवं रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। महेश्वर एवं मण्डलेश्वर की मुख्य सड़कों के दोनों ओर साफ सफाई आदि का कार्य किया जा रहा है। साथ ही सड़कों पर घुमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखा जा रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा मेघनाथ घाट से क्रूज टर्मीनल निर्माण हेतु रखे लोहे की एम एस प्लेट्स व नर्मदा नदी किनारे रखी किसानो की पानी की मोटर पंपो काटकर उसके अन्दर के तार चोरी करने वाले शातीर चोरो एंव खरिदने वाले कबाडी गिरफ्तार