ad
best news portal development company in india

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करवाने के नाम पर शिकायतकर्ता किसान से ठगे लगभग 38 हजार रुपये सायबर सेल खरगोन ने कराए वापस

SHARE:

   

                        

इक़बाल खत्री 

                खरगोन। थाना मंडलेश्वर क्षेत्रांतर्गत मे रहने वाले शिकायतकर्ता ने थाना मंडलेश्वर पर बताया कि, वो थाना मंडलेश्वर क्षेत्र का निवासी है और खेती किसानी करता है, कुछ दिन पूर्व उसे बैंक से नया क्रेडिट कार्ड दिया गया था, जिसे एक्टिवेट करवाने के लिए एक अनजान नंबर से फोन आया जिसमे अज्ञात व्यक्ति ने उससे उसका क्रेडिट कार्ड का नंबर, CVV और OTP मांगा जो उसने दिया जब वो कुछ समझ पता उसके क्रेडिट कार्ड से 02 बार मे कुल राशि 38,816/- रुपये निकाल लिए है । 

            थाना मंडलेश्वर पर सायबर डेस्क मे कार्यरत ड्यूटी पर आरक्षक विजय अहिरवार के द्वारा तत्काल खरगोन सायबर सेल मे संपर्क किया व पूरी घटना बताई । शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन  धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोहर सिंह बारिया के मार्गदर्शन मे साइबर सेल टीम को शिकायत आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

                जिसपर साइबर सेल टीम खरगोन के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए Flipkart के नोडल ऑफिसर से संपर्क किया गया एवं Flipkart से हुई खरीदी पर तत्काल रोक लगाई जाकर सम्पूर्ण राशि को होल्ड कराया गया । साइबर सेल टीम खरगोन के द्वारा किए पत्राचार के माध्यम से शिकायतकर्ता को उक्त राशि 38,816/- रुपये वापस कराई गई है । 


            खरगोन पुलिस की नागरिकों से अपील


    किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर अपनी निजी जानकारी व बैंक संबंधी जानकारी शेयर न करे । 

        किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक न करे ।

        अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए कैशबैक, रिफन्ड आफ़र आदि से बचे । 

        किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाली apk फाइल को डाउनलोड न करे । 

        किसी भी अनजान मोबाईल एप्लीकेशन को मोबाईल की पर्मिशन न दे ।

        सायबर फ्रॉड हो जाने की स्तिथि मे गृह मंत्रालय द्वारा जारी हेल्पलाइन न 1930 या NCRP पोर्टल                         https://cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज करे या तत्काल नजदीकी पुलिस थाने पर संपर्क     करे । 

            उक्त की गई कार्यवाही मे सायबर सेल टीम से उनि दीपक तलवारे, प्रआर  आशीष अजनारे, आर  अभिलाष, आर  सोनू, आर  मगन, आर  विजयेन्द्र, आर  सचिन व थाना बड़वाह से आरक्षक विजय अहिरवार का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *