ad
best news portal development company in india

08 मार्च तक बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के लिए होगी विविध जागरूकता की गतिविधियां

SHARE:

इक़बाल खत्री 

            खरगोन। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 जनवरी से 08 मार्च 2025 तक विभिन्न गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुराना कलेक्ट्रेरेट कार्यालय खरगोन में बेटी बचाओं के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

            कार्यक्रम में बेटिओं के जन्म पर खुशियां मनाने, उन्हे सुरक्षित एवं शिक्षित करने तथा समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव पूर्ण व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात बेटी बचाओं बेटी पढाओं के लिए मुख्य मार्ग से प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर प्रभारी श्रीमती वंदना देसाई, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक अनिता पाल, पर्यवेक्षक श्रीमती भाटिया, श्रीमती अलका सुगंधी महिला एवं बाल विकास आदि कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *