ad
best news portal development company in india

नियमित टीकाकरण सुदृढीकरण के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को दिया प्रशिक्षण

SHARE:

इक़बाल खत्री 

            खरगोन। नियमित टीकाकरण सुदृढीकरण के लिए  पुराना अस्पताल ट्रैनिंग सेंन्टर खरगोन में दिनांक 22 एवं 23 जनवरी को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण का प्रांरभ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट के संबोधन से हुआ। प्रशिक्षण के दौरान समस्त प्रतिभागियों को शासकीय कार्य को पूर्ण मनोयोग से करने एवं शासन की मंशानुसार एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा, चक्र टूटा उक्त कथन को सकारात्मक रूप से सार्थक करने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।  

                प्रशिक्षण में एएनएम को टीकाकरण के महत्व, टीकाकरण न होने के कारण होने वाली बीमारियॉ, टीकाकरण के लिए सुक्ष्मतः कार्ययोजना का निर्माण, शीत श्रृखंला का प्रबंधन, टीकाकरण सत्र का प्रबंधन, राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी अनुसार टीकाकरण सर्विलेंस, टीकाकरण स्थल पर घटने वाली प्रतिकूल घटना का प्रबंधन, सुरिक्षत इंजेक्शन सहित यु-विन पोर्टल पर डाटा एंट्री के विषय में बताया गया।

            प्रशिक्षण में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सुनिल वर्मा सीबी.एम.ओ, डॉ. प्रकाश सोनी, श्रीमती कला रावत, दीपिका पाटीदार नर्सिग ऑफिसर, आदित्य चौरे व्हीसीसीएम, रत्नेश बांधोकर आरआई डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि मास्टर प्रशिक्षक के रूप में  उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *