धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
अपराध क्रमांक 386/2026 में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया दहलीबाई पति दिलीप, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नानकबयड़ी द्वारा थाना कुक्षी पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.08.2026 को आरोपी राकेश पिता हुकुम, निवासी ग्राम कड़माल बसाहट उसके घर आया तथा घर के पीछे नहाते समय उसकी इच्छा के विरुद्ध बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुक्षी राजीव अग्रवाल (आईपीएस) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम में चौकी प्रभारी निसरपुर उप निरीक्षक जयपाल बिल्लौरे एवं उनकी टीम शामिल रही।
निसरपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश एवं पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी राकेश पिता हुकुम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कड़माल बसाहट अपने घर आया हुआ है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी के घर पहुंचकर उसकी तलाश की गई, जहां आरोपी उपस्थित मिला। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने पर पंच साक्षियों के समक्ष दिनांक 07.10.2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
राकेश पिता हुकुम
उम्र – 35 वर्ष
निवासी ग्राम कड़माल बसाहट, जिला धार
प्रकरण का विवरण –
अपराध क्रमांक 386/2026
धाराएं – 64(1), 351(3) बीएनएस
थाना – कुक्षी
गिरफ्तारी दिनांक 07.10.2026
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक जयपाल बिल्लौरे, चौकी प्रभारी निसरपुर, सहायक उप निरीक्षक भुवान चौहान, प्रधान आरक्षक 816 प्रकाश, प्रधान आरक्षक 624 किशोर, आरक्षक 265 थानसिंह बड़ोले, आरक्षक 679 किशन, आरक्षक 1074 अर्जुन, आरक्षक 90 गौरव एवं आरक्षक 968 सुभाष का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
थाना कुक्षी पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।





