ad
best news portal development company in india

महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

130 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय परामर्श का लिया लाभ

धार, 8 अक्टूबर 2026। महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार में गुरुवार को ‘उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत आयोजित शिविर का उद्देश्य महाविद्यालयीन विद्यार्थियों एवं स्टाफ की स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना था।


शिविर में विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ही हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, ऊंचाई एवं वजन, नेत्र परीक्षण तथा दंत परीक्षण किया गया। इसके साथ ही आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड संबंधी सेवाएं, चिकित्सकीय परामर्श तथा सिकल सेल की जांच भी की गई। आवश्यकता के अनुसार विद्यार्थियों को दवाइयों का वितरण कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।


शिविर में कुल 130 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर चिकित्सकीय परामर्श तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व की जानकारी भी दी गई।
शिविर का आयोजन उमंग हेल्थ क्लब की संयोजक प्रो. राजश्री विभूते तथा सदस्य प्रो. कविता पॉल, डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. शंकर खरवड़िया द्वारा किया गया। उमंग हेल्थ क्लब की पूरी टीम ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता की।
शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य एस.एस. बघेल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आयशा खान, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रभा सोनी एवं उपस्थित वरिष्ठ प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई