ad
best news portal development company in india

श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2025 हेतु 31 जनवरी 2025 तक किये जा सकते है आवेदन

SHARE:

 बिलाल खत्री

                    अलीराजपुर  श्रम पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में कक्षा 6वी, 7वी, 8वी, 9वी,  की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश परिक्षा हेतु आवेदन-पत्र श्रमोदय पोर्टल http://www.mpsos.nic.in  पर उपलब्‍ध है। परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु छात्रों द्वारा दिनांक 10/01/2025 से 31/01/2025 तक आवेदन किये जा सकते है।

  1.  ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10 जनवरी 2025 से प्रारंभ। 
  2.  ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट दिनांक 30 जनवरी 2025
  3.  प्रवेश परीक्षा की तारीख दिनांक 9 फरवरी 2025 दिन रविवार। 
  4.  प्रवेश परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक। 
  5.  आयु की गणना दिनांक 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में की जाएगी। 
  6.  आवेदन कैसे करें – एमपी ऑनलाइन के माध्यम से। 
  7.  एडमिट कार्ड – आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाने की अंतिम तिथि के 07 दिन उपरांत प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के पोर्टल mpsos nic in से प्राप्त (Download) किया जा सकेगा। 

डॉक्यूमेंट लिस्ट 

  1.  पहचान पत्र (जैसे- आधारकार्ड / वोटर कार्ड / बी.पी.एल. कार्ड / राशन एवं बैंक पासबुक)।
  2.  निर्माण श्रमिक का अद्यतन वैध ऑनलाइन पंजीयन प्रमाण पत्र ( कर्मकार कार्ड) ।
  3.  निवास का प्रमाण पत्र (जैसे- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवासी प्रमाण पत्र) ।
  4.  अभ्यर्थी का जन्म प्रमाण पत्र।
  5.  पूर्व विद्यालय से प्राप्त स्थानांतरण प्रमाण पत्र ।
  6.  अभ्यर्थी एवं अभिभावक का आधार कार्ड ।
  7.  अंतिम उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची ।
  8.  परिवार का आय प्रमाण पत्र ।
  9.  परिवार की समग्र आई. डी।
  10.  स्थाई जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग हेतु) ।
  11.  अभ्यर्थी/अभिभावक की पासपोर्ट आकार की 06 फोटो |
  12.  अभ्यर्थी का शासकीय चिकित्सालय द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र । 
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *