ad
best news portal development company in india

कल सेंधवा में राष्ट्रीय स्तर का भव्य कवि सम्मेलन तैयारियां हुई पूर्ण, प्रेस क्लब द्वारा किया जा रहा आयोजन

SHARE:

 

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

      सेंधवा शहर में प्रेस क्लब सेंधवा द्वारा कल यानी 27 फरवरी गुरुवार को सेंधवा उत्सव 2025 के तहत राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

    इस कवि सम्मेलन में देश के ख्यातनाम कवि एवं प्रख्यात शायर भाग ले रहे है

         प्रेस क्लब सेंधवा द्वारा शहर में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साल के फरवरी माह में सेंधवा उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत कल 27 फरवरी 2025 गुरुवार को विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देश के ख्यात नाम कवि एवं प्रख्यात शायर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन में युवा दिलों की धड़कन प्रख्यात कवि स्वयं श्रीवास्तव, प्रख्यात शायर फिल्मी गीतकार शकील आज़मी मुंबई, जाने माने सूत्रधार कवि संदीप शर्मा, प्रसिद्ध शायर अजहर इकबाल, प्रसिद्ध शायर सतलज राहत इंदौरी, दिल्ली की ख्यात नाम कवित्री नमिता नमन, गुजरात के सूरत से प्रसिद्ध कवित्री सोनल जैन, प्रसिद्ध  हास्य कवि सुंदर मालेगावी खरगोन से शायर साजिद परवाज कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 

       प्रेस क्लब द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आयोजन स्थल का प्रेस क्लब पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा निरीक्षण कर साफ सफाई करवा कर तैयारियां की गई। 

         कार्यक्रम का आयोजन पुराना एबी रोड स्थित मिंटू सेठ के पीठे में किया जाना हैं। आयोजक प्रेस क्लब सेंधवा के समस्त पदाधिकारीयो व सदस्यों ने संपूर्ण खरगोन बड़वानी जिले के नागरिकों से आह्वान किया है कि 27 फरवरी को सेंधवा शहर में आयोजित कवि सम्मेलन में पधार कर आयोजन को सफल बनाए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *