ad
best news portal development company in india

थाना धामनोद को मिली महत्वपूर्ण सफलतालंबे समय से फरार दुष्कर्म के आरोपी को राऊ (इंदौर) से किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

घटना का संक्षिप्त विवरणपुलिस अधीक्षक जिला धार सचिन शर्मा द्वारा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के पालन में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में थाना धामनोद पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 09.07.2026 की शाम करीब 05:00 बजे फरियादिया पशुओं को पानी पिलाकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान दो लड़कों द्वारा उसे पकड़कर गड्ढे में ले जाया गया, जहां एक आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद दूसरा आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

पुलिस कार्यवाही
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 323/2026, धारा 74, 75(1)(i), 351(3), 64(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी निलेश पिता दशरथ सुल्ताना की पहचान की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को राऊ, इंदौर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
निलेश पिता दशरथ सुल्ताना, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मांगबयड़ा, थाना धामनोद, जिला धार

सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संतोषसिंह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, उपनिरीक्षक विजय वास्कले, आरक्षक मनीष राठौर, आरक्षक अशोक मुनिया एवं थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई