ad
best news portal development company in india

नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठकों का दौर जारी

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आलीराजपुर के मार्गदर्शन में जिला आलीराजपुर एवं तहसील जोबट के समस्त न्यायालयों में 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण को लेकर अधिवक्ता संघ, विद्युत वितरण कंपनी तथा स्थानीय बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों में प्रथम जिला न्यायाधीश श्री नंदराम परमार, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री आर.पी. सेवेतिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जय पाटीदार, जिला विधिक सहायता अधिकारी शक्ति रावत, अध्यक्ष अभिभाषक संघ राजेश वाघेला सहित अधिवक्तागण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अधिवक्ताओं से अधिकाधिक प्रकरण नेशनल लोक अदालत में रेफर कर उनका निराकरण कराने में सहयोग की अपील की गई। वहीं बैंक अधिकारियों एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को बैंक/मनी रिकवरी, विद्युत बिल आदि से संबंधित अधिकाधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरण रेफर करने, लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा नियमानुसार छूट का लाभ देकर पक्षकारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई