धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार, 23 अगस्त 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 (1950 का 43) की धारा 13 (ख) की उप-धारा (1) के उपबंधों के अनुसरण में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एक नया आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के तहत, मध्यप्रदेश राज्य के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना के पालन में धार जिले की 197-गंधवानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री सलोनी अग्रवाल को पदेन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) नियुक्त किया गया है।





