ad
best news portal development company in india

नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार करने वाला 3000 रूपये का ईनामी आरोपी व सह आरोपी को पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


गिरफ्तार आरोपीगण – 1. दीपक पिता दयाराम भूरिया जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम आली (धुलबयडी ) हामु
ग्राम गिरवानीया ( खेडली ) थाना कुक्षी जिला धार (म.प्र.)
2. आशीष पिता अनसिंह देवका जाति भील उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम दत्तीगांव ( श्यामपुरा )
थाना राजगढ जिला धार (म.प्र.)
फरार आरोपी – 1. सुरेश पिता रूमाल निनामा जाति भील निवासी ग्राम दत्तीगांव थाना राजगढ जिला धार (म.प्र)
2. भारत पिता गुमान भील निवासी ग्राम भीलखेडी थाना सरदारपुर जिला धार (म.प्र.)
थाना कुक्षी अपराध 64/2026 धारा-137(2) बीएनएस इजाफा धारा 87,64(1),64(2)(एम), 65(1) बीएनएस 3/4,5एल/6 पास्को एक्ट ।
घटना दिनांक 20.02.2026 को फरियादी सुरेश निवासी ग्राम निसरपुर ( बयडीपुरा) ने पुलिस चौकी निसरपुर आकर रिपोर्ट किया की उसकी लड़की अपहृता जिसकी उम्र 16 वर्ष है । दिनांक 11.02.2026 को हम सभी घर पर थे तभी सुबह करीबन 8.00 बजे अपकहृता घर पर से पैशाब करने जाने का बोलकर निकली और वापस नहीं आई जो बिना बताये कही चली गयी जिसकी आसपास रिस्तेदारो मे तलाश करते नही मिलने पर चौकी आकर रिपोर्ट करने आने पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 137(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ।
नाबालिक बालिका होने से मामले को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में नाबालिक अपह्ता उम्र 16 साल की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। जिसमें चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के एवं टीम के सदस्य थे।
पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी की टीम के द्वारा लगातार प्रयास कर मुखबीर तंत्र को मजबुत कर निसरपुर से गुजरात मजदुरी करने जाने वाले लोगो से सम्पर्क कर उक्त नाबालिक अपर्हता के तलाश के संबन्ध में बताया और तकनिकी साक्ष्य भी एकत्रित किये गये तभी सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिक अपह्ता गुजरात के पाटडी में मजदुरी करते दिखी जिस पर से चौकी निसरपुर कि टीम तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर गुजरात के लिये मय नाबालिक अपर्हत के पिता को लेकर रवाना किया गया जहां पाटडी पहुचकर तलाश करने एक झोपडी में मिली तथा संदेही मौका देखकर भाग गया बाद अपहृता को साथ लेकर चौकी निसरपुर आयी ।अपह्ता के कथन महिला उपनिरीक्षक से कराने पर अपह्ता द्वारा आरोपी दीपक भूरिया द्वारा शादी का झासा देकर मोटर सायकल पर जबरन बिठाकर उसके जीजा आशीष के घर ग्राम दत्तीगांव ले जाना व तीन चार दिन रूकना व पीडिता के साथ उसकी मर्जी के बिना खोटा काम ( बलात्कार ) करना बाद उसी गांव में जवाई सुरेश के घर तीन चार दिन रुकना बाद गुजरात वाली बस में बिठाकर गुजरात मोरबी जाना जहा पर सुरेश का जवाई भारत मिला उसकी सहायता से बाकानेर जाना व वहाँ पर करीबन 15 दिन रूकना वहाँ पर भी अपनी औरत बनाकर उसकी मर्जी के बगेर खोटा काम ( बलात्कार ) करना बताने पर प्रकरण में धारा 87,64(1),64(2)(एम), 65(1) बीएनएस 3/4,5एल/6 पास्को एक्ट का इजाफा कर आरोपी . दीपक पिता दयाराम भूरिया जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम आली (धुलबयडी ) हामु ग्राम गिरवानीया ( खेडली ) थाना कुक्षी जिला धार (म.प्र.) व सह आरोपी 2. आशीष पिता अनसिंह देवका जाति भील उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम दत्तीगांव ( श्यामपुरा ) थाना राजगढ जिला धार (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया ।
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव थाना प्रभारी कुक्षी ,उनि रवि वास्के चौकी प्रभारी निसरपुर, उनि प्रशांत गुंजाल (सायबर प्रभारी धार ) सउनि भुवान चौहान, सउनि थानसिंह जमरा, आर. 230 प्रशांतसिंह (सायबर धार) आर. 901 शुभम शर्मा (सायबर धार) आर. 968 सुभाष चौहान,आर. 90 गौरव, आर. 55 रविन्द्र, ,आर.679 किशन का विशेष योगदान रहा है।
उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई