ad
best news portal development company in india

राजनीति सीखनी है तो भाजपा से सीखो…

SHARE:

शेख नसीम। भोपाल /
कहते हैं कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज़ होता है। उसी तरह देश पर राज करने और राजनीति में भी सब कुछ जायज़ माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने यह साबित भी किया है कि देश पर राज कैसे किया जाता है और राजनीति कैसे की जाती है। सभी पार्टियों को भाजपा से सीखना चाहिए कि संगठन को कैसे मजबूत किया जाता है, डैमेज कंट्रोल कैसे किया जाता है और दूसरी पार्टियों में राजनीतिक सेंध कैसे लगाई जाती है।

महाराष्ट्र में शिवसेना के दो धड़े हो गए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी दो हिस्सों में बंट गई। बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस में भी टूट-फूट देखने को मिली। वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार बनी।

मध्यप्रदेश के दमोह से 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव को मोहन यादव सरकार में कोई मंत्री पद नही दिया लेकिन मजाल है गोपाल भार्गव बगावत कर दे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार से निकाल कर राज्यसभा में पहुँचा दिया और बिहार में भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बना दिया मजाल है किसी की कोई आपत्ति दर्ज करें इसे कहते है राजनीति जो सिर्फ भाजपा को आती है और किसी को नही इसलिए सबसे ज़्यादा राज्यो में इस समय भाजपा की सरकार है और पिछले 12 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार विराजमान है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई