नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान के मुख्य आतिथ्य में रोपे गए पौधे
धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी, 5 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद कुक्षी द्वारा शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे मनावर रोड स्थित नदी अमृत पार्क के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान नगर परिषद के पार्षदगण, संजयसिर्वी, लक्ष्मण बघेल , समाज सेवी डॉ निर्मल कुमार पाटीदार, विजय पाटीदार अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने नीम, पीपल, बरगद, करंज, गुलमोहर सहित विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया।
मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा, “वृक्ष धरती का श्रृंगार और जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर परिषद कुक्षी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर को हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित है। प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे।”
उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद द्वारा रोपित सभी पौधों की सुरक्षा एवं सिंचाई की नियमित व्यवस्था की जाएगी ताकि कुक्षी नगर स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बन सके।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक सहित नगर परिषद का अमला एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।आभार मुखी नगरपालिका अधिकारी मयारामसोलंकी द्वारा किया गया
_





