ad
best news portal development company in india

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द में विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर———-

SHARE:


टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए संदेश एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और हरियाली को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। तथा सीएचसी समस्त स्टाफ ने परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। इस मौके पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माया कल्याणी द्वारा यह संदेश दिया कि प्रधानमंत्री जी का यह आह्वान हर नागरिक को पर्यावरण से जोड़ने की एक अनूठी पहल है।

एवं हर नागरिको को एक पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जवाबदारी निभाना है। बीईई पारसनिया द्वारा बताया गया कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है। बल्कि उसका एक मां की तरह लालन-पालन करना उसे वृक्ष बनाना हमारी असली जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित स्टाफ डॉ रवि नागर,अशोक कामदार, रायसिंह मालवी, दिनेश कारपेंटर,पहलाद सिंह लबरावदीया, हरिश्चंद्र सोलंकी,लोकेंद्र मालवीय, संदीप यादव, गोपाल जांगरे,पंकज मकवाना, अंजलि बामनिया, द्वारा न केवल एक पौधे लगाना बल्कि उसकी सुरक्षा और नियमित सिंचाई करने का भी संकल्प लिया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *