ad
best news portal development company in india

मानवाधिकारों पर रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

एनएचआरसी भारत की लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026,
देशभर के नागरिकों से ऑनलाइन प्रविष्टियाँ आमंत्रित

खरगोन । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत द्वारा मानवाधिकार विषय पर आयोजित की जा रही लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 के 12वें संस्करण के लिए देश के सभी आयु वर्ग के नागरिकों से ऑनलाइन प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता वर्ष 2015 से निरंतर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्मों को क्रमशः 2 लाख रुपये, 1 लाख 50 हजार रुपये एवं 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जूरी की अनुशंसा पर अधिकतम चार फिल्मों को 50-50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ विशेष उल्लेख प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जा सकते हैं।
लघु फिल्में हिंदी या किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती हैं, जिनमें अंग्रेजी उपशीर्षक अनिवार्य होंगे, अथवा फिल्म सीधे अंग्रेजी भाषा में भी हो सकती है। फिल्म की अवधि न्यूनतम 03 मिनट एवं अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ गूगल ड्राइव लिंक के माध्यम से ई-मेल आईडी shreshortfilm@gmail.com पर ऑनलाइन भेज सकते हैं।प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश एवं आवेदन पत्र एनएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *