ad
best news portal development company in india

दुग्ध उत्पादकों दी उपयोगी जानकारी

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

साईलेज एवं गोरस एप से बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन,
ई-प्लेटफार्म से घटेगी लागत, बढ़ेगी आय

खरगोन। दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से पशु पालन एवं डेयरी विभाग तथा सांची दुग्ध संघ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 26 मई 2026 को दुग्ध सहकारी संस्था कदवाली, विकासखंड भगवानपुरा में आयोजित हुई।
कार्यशाला में दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को साईलेज निर्माण एवं उसके वैज्ञानिक उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि साईलेज के नियमित एवं संतुलित उपयोग से दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। साथ ही गोरस एप के माध्यम से पशुओं को आवश्यक मात्रा में चारा, दाना, खनिज लवण एवं संतुलित आहार देने की विधि समझाई गई, जिससे उत्पादन बढ़ाने के साथ ही साथ लागत भी कम की जा सकती है।
कार्यशाला में पशुपालन विभाग से डॉ. एच.सी. पटेल, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ द्वारा साईलेज एवं गोरस एप की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। वहीं डी.पी. त्यागी, प्रबंधक दुग्ध संघ ने ई-प्लेटफार्म के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध सुविधाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी।
कार्यशाला के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों में आधुनिक तकनीक अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्हें दुग्ध उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *