best news portal development company in india

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी, ऋतुराज गायकवाड़ बने टीम के नए कप्तान

SHARE:

 चेन्नई / कल से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज़ होने जा रहा है और इस सीज़न का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। वही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने फैन्स को चौका दिया है मैच के एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है  अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार खिताब दिलाने वाले कैप्टन कूल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है ऋतुराज गायकवाड़ टीम के चौथे कप्तान बने है इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रविन्द्र जड़ेजा चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके है टीम के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए है और अब तक टीम के लिए 52 मैच खेल चुके है महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़कर क्रिकेट फैंस में खलबली मचा दी है महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स को इस ख़बर पर विश्वास नही हो रहा है की उनके चहेते खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *