ad
best news portal development company in india

सेवाभाव से दायित्व निभाने में ही सच्चा आनंद।

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

अनावश्यक तनाव छोड़ जीवन को आनंदमय बनाएं, आनंद अल्पविराम कार्यशाला में मिला सकारात्मक जीवन संदेश

खरगोन ।मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित एक दिवसीय आनंद अल्पविराम कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि “यदि हम अपने दायित्वों को सेवाभाव से और प्रसन्न मन से निभाते हैं, तो निश्चित रूप से जीवन में आनंद की अनुभूति होती है। आनंद बाहर नहीं, बल्कि हमारे मन के भीतर ही है।”
उन्होंने अनावश्यक तनाव से दूर रहकर जीवन को सरल, संतुलित और आनंदमय ढंग से जीने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम वीरेन्द्र कुमार कटारें तथा सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग कविता आर्य उपस्थित रहीं।
मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान के तत्वावधान में जिले के छात्रावास अधीक्षकों के लिए आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत प्रातः साढ़े दस बजे पंजीयन से हुई। प्रथम सत्र में जिला समन्वयक के.बी. मंसारे ने “आनंद की ओर” विषय पर सत्र लिया। प्रतिभागियों का परिचय मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से कराया गया, जिससे वातावरण सहज और ऊर्जावान बना।
कार्यक्रम में आनंद संस्थान का परिचयात्मक वीडियो प्रदर्शित किया गया। साथ ही परिवार में बेहतर समन्वय, छोटी छोटी बातों पर विवाद न करने जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए नाना पाटेकर की लघु फिल्म दिखाई गई, जिसे रमेश चक्रवर्ती द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मास्टर ट्रेनर पप्पू यादव ने जीवन में रिश्तों के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं मास्टर ट्रेनर पुष्पा अटुट ने जीवन का लेखा जोखा विषय पर सत्र लिया। शांत समय एवं मौन के महत्व को भी सहभागियों को व्यावहारिक रूप से समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान आनंद क्लब काजल यादव का शाल, श्रीफल, पुष्पमाला, शील्ड एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर निहाल सिंह मुजाल्दे, आत्माराम अटोदे, मांगीलाल राणे, वैशाली यादव, राजेन्द्र हिरवे एवं रमिला कछवाहे का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *