धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी के ग्राम बडदा फरियादी के घर मे अंदर घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले 02 आरोपी कुक्षी पुलिसकी गिरफ्त में
गिरफ्तार आरोपी सुरेश पिता कैलाश मावड़ा जाति भील उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बड़दा 2. प्रकाशपिता धनसिंह बामनिया जाति भील उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बड़दा थाना कुक्षी ।
दिनांक 30.04.2026 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 30.04.2026 को रात करीब02.30 बजे की बात होगी मैं व मेरी बहन दोनों घर में हाल मे सो रहे थे घर के अंदर चढाव तरफदरवाजा तोडने की आवाज सुनाई दी तो दोनो जाग गये दोनो भाई बहन जोर जोर चिल्लाने लगेऔर मेन दरवाजा खोलकर घर के पीछे तरफ गया तो मेरे गांव का सुरेश पिता कैलाश भील भागा व
प्रकाश पिता धनसिंह भील घर से चोरी करने के नीयत से घुसे थे जिन्हे पहचान लिया ।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 160/2026 धारा धारा 305 (a),331(6), 62 बी.एन.एस का आरोपी के विरुध्द पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इस मामलेको गंभीरता से लेते हुवे पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी केनिर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय
अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव द्वारा चोरी की घटना की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर पुलिस की सक्रियता से ग्राम बडदा मे चोरी की नीयत से घर मे घुसकर चोरी करने वाले आरोपी सुरेश पिता कैलाशमावड़ा जाति भील उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बड़दा 2. प्रकाश पिता धनसिंह बामनिया जातिभील उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बड़दा थाना कुक्षी को गिरफ्तार कर कल कोर्ट में पेश किया गया जहा से दोनो आरोपी का जिला जेल अलिराजपुर का जेल वारण्ट बनाकर देने से अलिराजपुर जेलभेजा गया । इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, उनि बालसिंह ठकराव, उनि
जगदीश सोलंकी, प्र. आर. प्रमोद, प्र. आर. सतीश, प्र.आर. 814 जगनसिंह, सोनू चौहान, आर.
आर. नेनसिंह, आर. मेगला का विशेष योगदान रहा है ।





