ad
best news portal development company in india

सांसद आलोक शर्मा ने रात 10 बजे सभी बाज़ार बंद कराने के लिए भोपाल-कमिश्नर को दिया आवेदन…

SHARE:

भोपाल / मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार से मुलाकात कर पत्र सौंपा है जिसमें भोपाल के सभी मार्केट एक समय पर बंद कराने का आग्रह किया है।

पूर्व में भी यह पहल की जा चुकी है। सांसद आलोक शर्मा ने कहा अभी शहर में दो कानून प्रचलित हैं, न्यू मार्केट, एमपी नगर, संत हिरदाराम नगर, बीएचईएल बरखेड़ा, इंद्रपुरी सोनागिरि, 6 नंबर मार्केट, 10 नंबर मार्केट, लखेरापुरा, सराफा चौक आदि रात में 10 बजे तक बंद हो जाते हैं जबकि पुराने भोपाल शहर के मार्केट काजी कैंप, लक्ष्मी टॉकीज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रॉयल मार्केट जीपीओ, इमामी गेट, राजू टी-स्टाल, जिंसी – जहांगीराबाद, सब्बन चौराहा, इतवारा, बुधवारा रातभर खुले रहते हैं।

जिससे आपराधिक गतिविधियों को बल मिलता है और शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ती है। पुलिस आयुक्त ने सभी मार्केट्स समय पर बंद कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई