ad
best news portal development company in india

खरगोन में कार से चोरी हुवे 23 लाख 30 हज़ार रुपये पुलिस ने राजगढ़ से किये बरामद

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। पुलिस ने अनाज व्यापारी की कार से लाखों रुपए की हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है, इसके लिए पुलिस ने पिछले 5 दिनों से 6 जिलों के ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खगाले । पुलिस ने खरगोन , धार,इंदौर देवास ,शाजापुर और राजगढ़ की खाक छानी तब जाकर पता चला कि इसमें कड़िया सांसी गिरोह के सदस्यों का हाथ है। पुलिस ने चोरी किया गया 23 लाख 30 हजार रुपए का नगदी मसरूका जप्त किया है। यह मसरूका इसलिए जप्त किया गया कि चोरी करने वाले दोनों आरोपी लूट का पैसा आपस में बांटने के लिए राजगढ़ आए थे,लेकिन पुलिस को देखकर वह पैसा वही छोड़कर फरार हो गए।
खरगोन में हुई इस तरह की वारदात से लोगों में काफी दहशत थी वहीं पुलिस के लिए भी है एक चुनौती थी, इसको लेकर एसपी रवींद्र वर्मा के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था,गठित पुलिस टीमों द्वारा पांच दिनों तक सर्चिंग अभियान चलाया गया था। मामले का खुलासा होने पर व्यापारी संगठन ने भी पुलिस का सम्मान किया और आभार व्यक्त करते हुए 51 हजार रुपए पुलिस फंड में इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। खरगोन एस डी ओ पी रोहित लखारे के मार्गदर्शन में खरगोन थाना प्रभारी बीएल मंडलोई, जेतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया, उन थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी, मेनगांव थाना प्रभारी एम आर रोमडे, निरीक्षक रेडियो देवेंद्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी दीपक यादव सहित खरगोन पुलिस टीम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साईबर सेल की टीम ने आरोपियों को तलाश किया
सी सी टी वी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान थाना बोंडा क्षेत्र के ग्राम कड़िया सांसी ओर गुलखेड़ी के निवासी के रूप में हुई। इनके घर दबिश भी दी लेकिन यह वहां नहीं मिले। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर खरगोन एसपी ने इनाम की घोषणा की है। अब जबकि चोरी का माल पुलिस ने बरामद कर लिया है तो उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *