ad
best news portal development company in india

“कुक्षी पुलिस को मिली सफलता, चोरी के चंद घण्टे के अंदर चोरी करने वाला आरोपी को गस्त टीम ने किया गिरफ्तार”

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

  • कुक्षी में दुकान के अंदर घुसकर चोरी करने वाला आरोपी कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में
  • आरोपी हेमंत उर्फ वाकडी पिता कैलाश रावत जाति भिलाला ग्रा 20 साल निवासी जोशी गली कुक्षी के कब्जे से नगदी राशि 30120/- रुपये व चांदी के 03 सिक्के व कागजात कुल मसरूका 40,000 रूपये का जप्त

फरार आरोपी 01

गिरफ्तार आरोपी हेमंत उर्फ वाकडी पिता कैलाश सवत जाति भिलाला उम्र 20 साल निवासी जोशी गली कुक्षी स्थाई निवासी पटेतपुरा आवली थाने का निगरानी वदमाश होकर आरोपी के खिलाप कुल 15 प्रकरण दर्ज हैं। व आरोपी आसपास के थाना क्षेत्रो में भी सक्रिय होकर चोरी करता है।

दिनांक 23.04.2026 को फरियादी अक्षय पिता अशोक डुंगस्वाल उम्र 38 साल निवासी गायत्री कलोनी कुक्षी ने रिपोर्ट किया कि मैं उक्त पते पर रहता हूँ मेरी अनाज की दुकान अलिराजपुर रोड मार्केटिंग सोसायटी के पास है जिसे मैं कल दिनांक 22.04.2026 सत करीब 8.30 बजे अपनी दुकान बंद कर अपने घर गायत्री कलोनी चला गया था आज दिनांक 23.04.2026 के सुवह 8.00 बजे दुकान खोलकर देखा तो गादी पर रखे व्यापार के गल्ते का ताला टुटा व सामाग विखरा हुआ पड़ा था। गत्ते के अन्दर नगदी राशि करीब 50,000/- रुपये व चांदी का सिक्का निस पर गुरु राजेंद्रसूरीश्वरजी महाराज प्रतिमा अंकित है व पूजा करने के दुर्गा माता के सिक्के, लक्ष्मी माता का तात व स्वर्ण रंग का लकेट व मेरा आधार कार्ड व पेन कार्ड रखा हुआ था रात्रि में दस्वाजे को तोडकर अज्ञात चोर घर के अन्दर घुसकर ताला तोडकर सामान चुराकर ले गया है

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 331 (4).305(a) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरुध्द पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव द्वारा गस्त टीम को चोरी की घटना की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर गस्त टीम की सक्रियता से आरोपी हेमंत उर्फ वाकडी पिता कैलाश रावत जाति भिलाला उम्र 20 सात निवासी जोशी गली कुक्षी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया गया। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, कार्यवाहक सउनि चंचलसिंह चौहान, प्र.आर. प्रमोद डागा, सतीश जरिया, सोनू चौहान, आर. विपिन यादव, आर.891 शाहदर, आर. 134 संदीप का विशेष योगदान रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *