ad
best news portal development company in india

जनगणना प्रथम चरण का शुभारंभ

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

कलेक्टर भव्या मित्तल ने की स्वगणना ,नागरिकों से स्वगणना में सहभागिता की अपील

खरगोन । जिले में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा स्वयं स्वगणना कर प्रक्रिया की शुरुआत की गई। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली है।
कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक अपने आवास एवं परिवार से संबंधित जानकारी बड़े ही आसान तरीके से स्वयं भर सकते हैं। इससे त्रुटियों की संभावना कम होती है और जनगणना का कार्य अधिक सटीक व प्रभावी बनता है। उन्होंने कहा कि स्वगणना से नागरिकों को सुविधा मिलती है तथा प्रशासनिक प्रक्रिया भी सुचारू रहती है। इस दौरान जिला योजना अधिकारी संतोष पटेल, जिला योजना से अभिजीत कानूनगो निदेशालय भोपाल से, आकाश सोनी एवं मास्टर ट्रेनर अमित शर्मा उपस्थित रहे।
कलेक्टर भव्या मित्तल ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वगणना अवश्य करें। सही और पूर्ण जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाएं, ताकि विकास योजनाओं के निर्धारण में सटीक आंकड़ों का उपयोग हो सके। उन्होंने नागरिकों से समय-सीमा का पालन करने और किसी भी शंका की स्थिति में संबंधित मार्गदर्शन लेने का आग्रह किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *