शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…
भोपाल / भोपाल की जानी-मानी युवा पत्रकार ममता गनवानी पत्रकारिता के क्षेत्र में तहलका मचाने के बाद अब अदालत में लोगो को इंसाफ दिलाने के लिए जिरह और बहस करते हुए नज़र आएंगी जी हां अब ममता गनवानी लॉयर बनने के लिए वकालत (LLB) की पढ़ाई करने को पूरी तरह से तैयार है।
पहले अपने पिता हीरानन्द गनवानी के सपने को साकार करते हुए मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी की और राजधानी की तेज-तर्रार पत्रकार बनी और अब अपनी माँ के सपने को साकार करने के लिए पत्रकार ममता गनवानी ने पीपुल्स लॉ इंस्टीट्यूट में दाखिला ले चुकी है।
पत्रकार ममता गनवानी इस समय मून लाइट मासिक पत्रिका में सह-सम्पादक को तौर पर कार्य कर रही है जिसमे हर माह सामाजिक, राजनीतिक, खेल, धार्मिक, क्राईम और कई महत्वपूर्ण जानकारियो से सम्बंधित खबरों का प्रकाशन करके आमजन तक पहुंचाई जाती है ममता गनवानी भोपाल की तेज-तर्रार और निर्भीक पत्रकार है अपने पिता वरिष्ठ पत्रकार हीरानन्द गनवानी के मार्गदर्शन में जनता से जुड़े मुद्दों को बड़ी बेबाकी से उठाती है।





