धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
स्कूल चले हम कार्यक्रम का आयोजन
किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (IAS) महोदय कुक्षी द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु उद्बोधन दिया गया जिसमें छात्रों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की सीख देते हुए समझाया कि भारत एक युवाओं का देश है और आपको 50 करोड़ युवाओं से प्रतिस्पर्धा करने हेतु आज से ही तैयार रहना है कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्राचार्य H N नरोलिया द्वारा विद्यालय की प्रगति व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई । अंत में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम मालवीय द्वारा आभार व्यक्त किया गया।





