धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को नवीन शैक्षणिक सत्र में 1 अप्रैल को क्रमोन्नत कक्षा की पुस्तकों का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में रंजीत वेस्ता सोलंकी , श्रीमती सरिता सिंघाड़े , जगदीश सिंघाड़े , संस्था प्रभारी श्रीमती कविता मुकाती , बीआरसीसी सीताराम डावर , बीएसी मुकेश पाटीदार , शिवराम पाटीदार , बीजीसी श्रीमती रजनी अलंसे , वरिष्ठ अध्यापक पन्नालाल बर्फा , बी एल गेहलोत , लक्ष्मणसिंह जामोद , श्रीमती सुनिता बघेल , पुस्तकालय प्रभारी नीतेश गोयल सहित शाला का स्टॉफ मौजूद रहा। इस अवसर पर छात्राओं को रूचिकर प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान में वृद्धि की गई ।
जगदीशचन्द्र गुप्ता , महेश वास्के , मोहनसिंह भिड़े आदि ने प्रश्न पूछकर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया । संचालन मनोज साधु ने किया ।





