ad
best news portal development company in india

उज्जैन के सांदीपनि स्कूल में वार्डन ने छात्र को बेहरमी में लकड़ी से मारा, घटना का वीडियो हुआ वायरल…

SHARE:

उज्जैन / सोशल-मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमे एक स्कूल का वार्डन छात्र को बेहरमी से लकड़ी से मार रहा है और छात्र दर्द से छटपटा रहा है लेकिन बेहरम वार्डन छात्र को लगातार मारे जा रहा था घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल-मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है और वार्डन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग की जा रही है ये वीडियो उज्जैन के एक सांदीपनि स्कूल का बताया जा रहा है जो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह नगर है बताया जा रहा है राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान में छात्र को दूसरे के बिस्तर पर सो जाने को लेकर वार्डन ने छात्र को बेंत से बेरहमी से पीटा, वीडियो महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान (गुरुकुल) का है जहां गुरुकुल के वार्डन ने छात्र को बेंत से बेरहमी से पीटा, इस दौरान छात्र दर्द से चीखता रहा, लेकिन वार्डन लगातार उसे मारता रहा। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह छात्र को दूसरे के बिस्तर पर सोने की बात पर पीट रहा था।

वीडियो चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित परिसर के एक कमरे का बताया जा रहा है। आरोपी वार्डन का नाम दत्तदास शेवड़े है,आरोपी सामवेद राणायनी शाखा में पदस्थ है और उसके पास वार्डन व टीचर का दायित्व भी है। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो प्रसारित होने के पश्चात भी संस्थान की ओर से इसकी सफाई में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रबंधन से जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क करा गया किंतु छुट्टी होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *