best news portal development company in india

श्री एकनाथ द्वादश ज्योर्तिलिंग महादेव को कुक्षी जिला बनाने का मांग प्रस्ताव पत्र सौपा

SHARE:

मुख्यमंत्री एवं म. प्र. प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को भी प्रस्ताव पत्र प्रेषित किया

सरकारों के सरकार महादेव से जन कल्याण हेतु कुक्षी जिला बनाने की प्रार्थना

कुक्षी।

मध्यप्रदेश के बड़े जिलों में शुमार धार की बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग हम बरसो से करते हुए आंदोलनरत है।

इसी कड़ी में आंदोलन प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ,”जनादेश सरकार” ने सरकारों के सरकार श्री एकनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव को कुक्षी को जिला बनाने का मांग प्रस्ताव पत्र सौंपकर प्रार्थना की।

जिसकी प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश प्रशानिक इकाई पुनर्गठन आयोग को भी प्रेषित किया।

“जनादेश सरकार” ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि, संभाग, जिला, तहसील व ब्लॉक की सीमाओं को देख जनहित में प्रशानिक इकाई पुनर्गठन आयोग के गठन का कार्य अच्छी है। इसी क्रम में कुक्षी को जिला बनाने का काम भी करें।

प्रस्ताव पत्र में उल्लेखित है कि, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुक्षी डही के अंतिम छोर से वर्तमान जिला मुख्यालय धार की दूरी लगभग 170 किमी है।

आरएसएस के कार्यों की दृष्टि से जिला कुक्षी को जिला बनाने की मांग हेतु जनसहयोग, समर्थन से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लगातार शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाते आ रहे है।

क्षेत्र की जनता ने हस्ताक्षर अभियान, पोस्ट कार्ड अभियान, रैली, साइकल यात्रा, मौन, खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग, 1 वर्ष से अधिक धरना प्रदर्शन, कुक्षी सहित क्षेत्र के विभिन्न नगरों का व्यापार बंद कर व्यापारियों का समर्थन, आमरण अनशन कर चुके और क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के समर्थन पत्र सहित बिंदूवार जानकारी का मय नजरी नक्शा मांग प्रस्ताव पत्र मुख्यमंत्री सहित शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों को सौप चुके है।

“जनादेश सरकार” ने कहा कि, संभावित कुक्षी जिला 3 विधानसभा क्षेत्र कुक्षी, गंधवानी, मनावर से बनाया जाए। जिसमें 4 तहसीले, 7 ब्लॉक कुक्षी, डही, निसरपुर, बाग, गंधवानी, मनावर, उमरबन होंगे।

कुक्षी जिला बनाने के साथ ही इस क्षेत्र में कई संभावित तहसील, ब्लॉक, पुलिस चौकी व थाना, नगर परिषद की जरूरत के अनुसार संभावनाएं है।

जैसे निसरपुर पूर्व से ही ब्लॉक है जिसे तहसील व चौकी से थाना व नगर परिषद बनाए, बाग भी ब्लॉक है उसे तहसील व नगर परिषद बनाए। यहां टप्पा कार्यालय संचालित है, पूर्ण तहसील बनने से प्रशासनिक सुधार होगा। 

इसी तरह सिंघाना को नगर परिषद बनाए। क्षेत्रफल की दृष्टि से टांडा व सिंघाना को ब्लॉक बनाया जा सकता है। कुक्षी जिला भोगलिक रूप से निमाड़ का हिस्सा है, सांस्कृतिक रूप से बोली भाषा में निमाड़ी बहुल है।

इस तरह प्रशासनिक एवं जन सुविधानुसार नए जिले के रूप में विकसित करने की संभावनाएं है।

जिससे क्षेत्र की विकास की गति बड़ेगी। पूर्व से मध्यप्रदेश शासन द्वारा कुक्षी को जिला बनाने हेतु धार कलेक्टर से जानकारी मांगी गई थी, जिसे प्रेषित कर चुके है। शासन स्तर पर कार्यवाही लंबित है, इन्हे सद्बुद्धि दीजिए कि , राजनीति से ऊपर उठकर जनकल्याण हेतु अतिशीघ्र कुक्षी को जिला बनाने की कार्यवाही करें।

उन्होंने सरकारों के सरकार श्री एकनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव जी से ह्रदय से निःस्वार्थ प्रार्थना की है कि, निर्विकल्प कुक्षी को जिला बनाने की कृपा करें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *