best news portal development company in india

शाजापुर जिले के मक्सी में दो पक्षो में हुए विवाद के बाद पथराव और फायरिंग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, एवं 7 अन्य लोग घायल हुए…

SHARE:

 शाजापुर / मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में दो पक्षो में हुए विवाद के बाद पथराव और फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए है सभी घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है बुधवार रात को दो पक्षों में विवाद हो गया था इस दौरान फायरिंग और पथराव भी हुआ। इस उपद्रव में अमजद  (40) पिता अजीत खान नामक शख्स की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल है। घटना शहर के बल्डी मोहल्ले की है। जहां दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों और से जमकर पत्थर चले। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पत्थर फेंके।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीड़ को खदेड़ने के लिए मक्सी पुलिस को कई राउंड फायर करने पड़े। इधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जिले चार थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। शाजापुर के कलेक्टर,  आईजी, एसपी, एसडीएम और तहसीलदार समेत कई अधिकारी भी मक्सी पहुंच गए थे। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात शहर के बाल्डी मोहल्ले में समीर मेव नाम के युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मारपीट के आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मंगलवार को आरोपी पक्ष के लोग शाजापुर में एसपी ऑफिस पहुंच गए और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

बुधवार रात को हुआ विवाद भी इसी से जुड़ा बताया जा रहा है। विवाद कैसे शुरू हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समय दिल्ली में है और फोन पर स्थिति का जायज़ा लिया इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शाजापुर के आईजी को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उपद्रव में घायल हुए 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था, जिसमें से एक की मौत हो गई।

1. अरजान (14) पिता आरिफ

2. जुनैद खान (45) पिता साबिर खान

3. इकबाल खान (48) पिता मुस्तफिर

4. अहूजर (24) पिता साबिर

5. अल्ताफ (26) पिता साजिद

6. अरबाज पिता शकील

7. रेहान (15) पिता इरशाद

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *