ad
best news portal development company in india

बेड़िया पुलिस ने अवैध कच्ची शराब निर्माण के ठिकाने पर दबिश दे कर 01 आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने की 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 6000/- रुपये व अवैध शराब बनाने के संसाधन कीमत लगभग 1500/- रुपये के किए जप्त,
मौके पर पुलिस ने 700 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 8000/- रुपये किया नष्ट,
जप्तशुदा अवैध शराब, अवैध शराब बनाने के संसाधन व नष्ट महुआ लहान की कीमत लगभग 15,500/- रुपये।

खरगोन। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में थाना बेड़िया पर पुलिस टीम ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 6000/- रुपये को जप्त कर कार्यवाही की है ।

दिनांक 08.02.26 को थाना बेड़िया पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, सादडबन का रहने वाला मोहन ग्राम बिजगोन नाले के पास भट्टी संचालित कर अवैध कच्ची शराब का निर्माण कर रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर तत्काल रवाना किया गया ।

मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई जिसमें पुलिस को मौके पर एक व्यक्ति बिजगोन नाले के पास शराब बनाने के उपकरण लगाकर अवैध कच्ची शराब की भट्टी संचालित कर शराब का निर्माण करते मिला । जो पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ मे आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहन पिता तेजा वास्कले उम्र 23 वर्ष निवासी सादडबन खामखेडा का होना बताया ।

पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 6000/- रुपये व अवैध शराब बनाने के संसाधन कीमत लगभग 1500/- रुपये को जप्त कर , लगभग 700 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 8000/- रुपये को मौके पर नष्ट किया।
आरोपी मोहन पिता तेजा वास्कले उम्र 23 वर्ष निवासी सादडबन खामखेडा के विरुद्ध थाना बेड़िया पर अपराध क्र 29/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

उक्त कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में प्रआर. अनिल परिहार ,प्रआर. महिपाल पिंडारे,आर. लोकेन्द्र गुर्जर,आर. देवीसिंह चौहान ,आर. दुलेसिंह चौहान,महिला आरक्षक स्वाती बेला का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई