ad
best news portal development company in india

कांग्रेस ने किया कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला-दहन…

SHARE:

भोपाल / मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने हाल ही में एक कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वे सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आएंगी, तो उनके नाम योजना से काट दिए जाएंगे। इस बयान के बाद कांग्रेस ने मंत्री के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है और विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री का पुतला दहन किया एवं उनके इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस नेता मो शावर मुजाहिद सिद्दीकी ने कहा कि मंत्री का बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह बयान सत्ता के दुरुपयोग और महिला-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।आज कांग्रेस पार्टी ने मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मो शावर, मुज़ाहिद सिदिक्की, आसिफ़ अली ज़ैनुल ख़ान, अंकित साहू, सेफ़ कुरैशी, दिलीप शिवारे, मनोज मिश्रा, रफीक ख़ान, राशिद ख़ान, नज़ीर ख़ान आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई