ad
best news portal development company in india

माननीय प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश एव अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार अग्रवाल के संरक्षण में बालिका सप्ताह काआयोजन

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

शहर कुक्षी में आयोजित किया गया। जिसके तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय कुक्षी के द्वारा किया गया। बालिका सप्ताह के समापन अवसर पर विशेष रूप से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी, जिला धार में आयोजित किया गया। उक्त विधिक जागरूकता शिविर में प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश, डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुक्षी, श्री हर्ष राज दुबे, शासकीय अधिवक्ता श्री आर.के. गुप्ता उपस्थित रहे।

उक्त शिविर में कानून की जानकारी उपस्थित बालिकाओं को प्रदान की गई। उक्त शिविर में डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय ने छात्राओं से चर्चा की और उन्हें कानून की बारीकियों को समझाया गया और उन्होंने कहा कि, बालिकाएं हमारे देश, समाज की धुरी हैं. जिन्हें अपने जीवन को एक दिशा प्रदान करनी हैं और उनके विकास से संपूर्ण देश का विकास संभव है। उन्होने छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए शिक्षा प्राप्त करने का संदेश दिया और उन्हें सोशल मीडिया सहित सायबर कानून, पॉक्सो एक्ट की जानकारी भी दी गई।

श्री हर्ष राज दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कुक्षी ने कहा कि बालिकाओं का बुरी नियत पीछा करना, उन्हें घूरना अपराध है। यदि उनके साथ कोई गलत बात होती है, तो उन्हें उसकी शिकायत करनी चाहिए। शासकीय अधिकवक्ता श्री आर.के. गुप्ता ने छात्राओं को संविधान व न्यायालय की कार्यवाही के साथ ही सामान्य कानूनों की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम का संचालन अध्यापक श्री मनोज साधु सर ने किया और आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य श्री नरेंद्र सिर्वी ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता सौरभ भायल, विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। उपस्थित छात्राओं ने कानून की जानकारी प्राप्त होने पर खुद को कानूनी रूप से सक्षम महसूस किया और और कानून का पालन करने का आश्वासन दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *