धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
दिनांक 25.1 26 को सूचनाकर्ता ध्रुव पिता राजेश पांडे उम्र 19 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीथमपुर ने थाना रिपोर्ट किया था कि हाउसिंग कॉलोनी के पीछे श्मशान घाट की बाउंड्री वाल के पास गया तो एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में उल्टा पड़ा था । रिपोर्ट पर से थाना से 1 पीथमपुर पर मर्ग 8/26 का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान उक्त अज्ञात मृतक की पहचान थाना से 1 पीथमपुर के गुम इंसान 10/26 के गुमशुदा ध्रुव पिता जितेंद्र चौहान उम्र 19 साल नि. छत्रछाया कॉलोनी पीथमपुर की होना पाई गई। जांच के दौरान मृतक ध्रुव पिता जितेंद्र का pm करवाया गया। जिसमें मृतक को गले में तथा जबड़े में चोट आने से मृत्यु होना बताई गई थी जिस पर थाना सेक्टर वन पीथमपुर पर अपराध क्रमांक 39/ 26 धारा 103(1) बीएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उप पुलिस महानिरक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारुल वेलापुरकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रवि सोनेर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओपी अहिर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्य, एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दौराने विवेचना संदेही 1. अंकलेश उर्फ टोनी पटेल पिता लोकेश पटेल उम्र 19 साल निवासी कॉसमॉस कॉलोनी भाटखेड़ी थाना किशनगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बताया कि मैंने तथा मेरे साथी 2. हितेश पिता प्रहलाद सोलंकी उम्र 21 साल निवासी बागोदा थाना बेटमा 3. रोहित उर्फ रुद्राक्ष पिता दीपक सोलंकी निवासी हाउसिग कॉलोनी सेक्टर 01 पीथमपुर 4. बाल अपचारी द्वारा ध्रुव को शराब की बोतल फोड़ कर नुकीले हिस्से से एवं चाकू से उसके गले के पास गंभीर चोट पहुंचा कर तथा मुंह पर लात घुसो से मारकर उसकी हत्या कर दी थी तथा हत्या करने के बाद उसको उठाकर नाली में फेंक दिया था चारों आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने जुल्म स्वीकार किया तथा आरोपियों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार ,आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल तथा मृतक की TVS राइडर मोटरसाइकिल जप्त की गई
मृत्यु का कारण अंकलेश उर्फ टोनी की तथा ध्रुव का जनवरी माह में कंपनी में विवाद हो गया था और आपसी में गाली गलौज हुई थी रंजिश को लेकर अंकलेश ने व उसके तीनों दोस्तों के साथ मिलकर ध्रुव की हत्या कर दी गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरिक्षक श्री ओपी अहिर, उनि चाँदनी सिंगार, सउनि केके परिहार ,प्रआर.214 विजय सिह, प्रआर. 881अनिल आर.379 विक्की कुशवाह सायबर सेल से क्राइम प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल प्रआर.सर्वेश सौलंकी,प्र आर.सूरज तिवारी, आर. प्रशांत चौहान, आर. शुभम शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है।
उक्त टीम की पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनाम की घोषणा की गयी है ।






