ad
best news portal development company in india

पति-पत्नी के पारिवारिक मामूली विवादों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश से रिश्तों को टूटने से बचाने हेतु महिला थाना प्रभारी का विशेष योगदान

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (उत्तर) श्रीमती पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक धार श्री आनंद तिवारी द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने एवं पति-पत्नी के पारिवारिक मामूली विवादों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश (काउंसलिंग) के माध्यम से रिश्तों को टूटने से बचाने हेतु महिला थाना प्रभारी को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में महिला थाना धार में आवेदिका अनिता (परिवर्तित नाम) द्वारा एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि आवेदिका का विवाह सामाजिक रीति-रिवाज से वर्ष 2019 में हुआ था तथा उनकी एक बालिका है। विवाह के कुछ समय पश्चात पति द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की गई थी।
महिला थाना प्रभारी द्वारा उक्त शिकायत की जांच सहायक उप निरीक्षक रामसिंह गौर को सौंपी गई तथा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए महिला पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पृथक-पृथक समझाइश दी गई। परिवार के महत्व को समझाते हुए साथ रहकर जीवन व्यतीत करने हेतु भरसक प्रयास किया गया।
परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के मध्य आपसी सुलह हो गई। पति-पत्नी दोनों ने अपनी-अपनी गलतियों के लिए एक-दूसरे से माफी मांगी तथा भविष्य में हंसी-खुशी साथ रहने का वचन दिया।
महिला पुलिस टीम धार द्वारा परिवारों को टूटने से बचाने हेतु इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक क्लेर डामोर, सउनि रामसिंह गौर, प्र.आर. रतन कटारे एवं महिला प्र.आर. सीता अलावा की विशेष भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *