ad
best news portal development company in india

28 जनवरी को राजनीति में बढ़ता जातिवाद लोकतन्त्र के लिए घातक है !

SHARE:

कुक्षी में होगी खुली बहस

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के संबल युवा मंच के अध्यक्ष मनीष भावसार ने बताया कि इस वर्ष 28 जनवरी को होने वाली वादविवाद प्रतियोगिता का विषय *राजनीति में बढ़ता जातिवाद लोकतन्त्र के लिए घातक है !* रखा गया है । प्रतियोगिता में प्रवेश हेतु पंजीयन राशि 100 रूपए रखी गई है । अपना पंजीयन व्हाट्सएप नम्बर 9893844824 नीलेश बड़जात्या अथवा 9893010279 जयप्रकाश गुप्ता पर 28 जनवरी शाम 5 बजे तक करवाएं ।

भोजन एवं आवास व्यवस्था के लिए प्रफुल्ल जैन 9098877661 अथवा रविन्द्र जैन रूपम 9993304333 पर सम्पर्क करें । मंच के कोषाध्यक्ष हीरालाल हम्मड़ ने बताया कि पक्ष व विपक्ष में प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 5555 /- रूपए , द्वितीय पुरस्कार 4444 /- रूपए , तृतीय पुरस्कार 3333/- रूपए चतुर्थ पुरस्कार 2222 /- रूपए तथा पंचम पुरस्कार 555 /- रूपए रखा गया है । पुरस्कृत प्रतिभागी को पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति – पत्र तथा सभी प्रतियोगियों को प्रतीक चिह्न भी प्रदान किए जाएंगे । प्रत्येक प्रतियोगी को मंच के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए 5 मिनिट का निश्चित समय दिया जाता है । अन्य स्थानों से आने वाले प्रतियोगियों के लिए भोजन व आवास की व्यवस्था मंच द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जावेगी ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *