खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल के सौजन्य से एवं कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित ई-दक्ष केंद्र खरगोन में ’सेवोत्तम मॉडल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010, MPeSev’ विषय पर जिले के राजस्व, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के एल-1, एल-2 अधिकारियों को 16 एवं 21 जनवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।
यह प्रशिक्षण म.प्र. लोक प्रदाय गारंटी अधिनियम, सी.एम. हेल्पलाइन, CPGRAMS एवं शिकायत निवारण हेतु सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग विषय पर आयोजित किया गया। इस दौरान अकादमी द्वारा बनाए गए मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षक ई दक्ष केंद्र लकी मालवीया द्वारा सेवोत्तम मॉडल, सुशासन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 और सीएम हेल्पलाइन विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुलभ एवं सुविधाजनक तरीके से शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।






