ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के विरुद्ध की कार्यवाही

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

थाना जैतापुर पर किया अवैध गांजे की तस्करी करने पर NDPS की धाराओ में प्रकरण पंजीबद्ध,
पुलिस ने अवैध गांजे का परिवहन करते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 07 किलो 489 ग्राम गाँजा किमत लगभग 1,50,000/- को किया जप्त,
साथ ही अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमत लगभग 50,000/- रुपये को भी पुलिस ने किया जप्त।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्रीअनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरुध्द लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारत्मय में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर थाना जैतापुर पर अवैध मादक पदार्थ गांजे का परिवहन एवं तस्करी करने वाले 01 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

दिनांक 21.01.2026 को थाना जैतापुर पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति ग्राम मगरिया तरफ से बलवाडी मंडी तरफ काले नीले रंग की स्प्लेंडर गाडी से बोरी में अवैध गाँजा लेकर निकालने वाला है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना जैतापुर से पुलिस टीम का गठन कर प्राप्त सूचना से अवगत कराया गया व मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार व्यक्ति की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर वहाँ से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी गई एवं मुखबिर के बताए अनुसार मोटर साइकिल के आने का इंतजार किया गया ।

थोड़ी देर के बाद टीम को काले नीले रंग की स्प्लेंडर मोटर साइकल पर पीछे बोरी बंधा हुआ आता दिखाई दिया जिसे पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना बदीलाल उर्फ बदिया निवासी ग्राम मुडिया चैनपुर का होना बताया ।

पुलिस द्वारा मोटर साइकिल पर पीछे बंधी बोरी को चेक करने पर उसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
जिसके संबंध में पुलिस के द्वारा बदीलाल उर्फ बदिया से गाँजा रखने के वैध दस्तावेज व लाइसेंस के होने का पूछने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया।

पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी बदीलाल उर्फ बदिया पिता धूमसिंह चौहान निवासी ग्राम मुडिया चैनपुर के कब्जे से कुल 07 किलो 489 ग्राम गाँजा किमत लगभग 1,50,000/- को नियमानुसार विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध थाना जैतापुर पर अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी जैतापुर उनि सुदर्शन कलोसिया के नेतृत्व में सउनि प्रशांत सूर्यवंशी, सउनि अनिल तिवारी, सउनि मांगीलाल कनासे, प्रआर मुकेश पटेल, प्रआर लोकेश वासकले, आर प्रशांत, आर. मनोज गोयल, नंदकिशोर व थाना जैतापुर के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *