ad
best news portal development company in india

गोवाड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशनानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ. वासुदेव आसलकर के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय ठिबगांव द्वारा 21 जनवरी को समीपस्थ ग्राम गोवाड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. मुकेश कुमार सैते ने कास, श्वास, प्रतिश्याय, कटिशूल, एकांगवात, जोड़ों के रोग, शिरःशूल, प्रदर रोग, चर्म रोग एवं अन्य रोगों से पीड़ित 79 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियाँ प्रदान कर
शिविर में सिकल सेल के मरीजों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं। निःशुल्क औषधियों का वितरण मनीष वर्मा (कंपाउंडर), अनिल गिर गोस्वामी एवं किशोर यादव द्वारा किया गया। शिविर सरपंच, स्कूल शिक्षक, सचिव सुनिल यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणवासियों का सहयोग रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *