खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रेडियम टेप

खरगोन। जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) खरगोन बिट्टु सहगल एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस खरगोन द्वारा आज दिनांक 06.01.2026 को अनाज मंडी खरगोन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनाज मंडी परिसर में 200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप लगाए गए, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
इस अवसर पर थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रमेश सोलंकी, अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रितु अग्रवाल, प्रधान आरक्षक मोहन बर्फा, आरक्षक सुनील सहित आर.टी.ओ. के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खरगोन पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।






