ad
best news portal development company in india

राजधानी भोपाल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, छाया घना कोहरा, स्कूल लगेंगे 9-30 बजे के बाद…

SHARE:

भोपाल / मध्यप्रदेश की राजधानी में इस समय कड़ाके की ठंड अपने पूरे शबाब पर है उत्तर से चल रही बर्फीली हवाओ ने मौसम को और ज़्यादा ठंडा बना दिया है राजधानी ने सुबह से ही घने कोहरे और धुंध की चादर ओढ़ ली है दिन का तापमान 20 डिग्री से ज़्यादा नही गया लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे नज़र आए जरकिन, जैकेट, ऊनी बनियान, मफ़रल, टोपे, दस्ताने आदि पहने राजधानीवासी अलाव जलाकर कड़ाके की सर्दी से अपने आपको बचाते हुए नज़र आ रहे है भोपाल में 3-4 दिन से लगातार घना कोहरा छाया हुआ है।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए भोपाल जिला अधिकारी ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों का समय 9-30 से करने के आदेश जारी कर दिए है आज सोमवार से कक्षा 1 से लेकर 8वी तक की कक्षा सुबह 9-30 बजे के बाद से लगेंगे।राजधानी भोपाल के साथ ही सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है भोपाल, राजगढ़, इंदौर, ग्वालियर, निवाड़ी, उमरिया टीकमगढ़, दतिया, श्योपुर, नोगाँव, खजुराहो, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, बालाघाट, दमोह, जबलपुर, गुना, रतलाम, रायसेन, और सागर जिलों में कड़ाके ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है शीतलहर चल रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *