ad
best news portal development company in india

कसरावद में श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

योजनाओं व अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी

कसरावद :सलीम खान


भारतीय मजदूर संघ जिला खरगोन के तत्वावधान में रविवार को कसरावद में श्रमिक हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख पंकज मलतारे, जिला अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार वर्मा एवं जिला मंत्री नरेंद्र पटेल ने श्रमिकों को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं संनिर्माणकर्मकार मंडल, भोपाल की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, समान काम–समान वेतन, न्यूनतम मजदूरी तथा भवन निर्माण मजदूरों व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि पंजीयन के माध्यम से श्रमिक अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनका सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होता है।


कार्यक्रम का संचालन रूप सिंह चौहान द्वारा किया गया। उपस्थित श्रमिकों की ओर से अनिल वर्मा ने भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया। अंत में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने संनिर्माणकर्मकार मंडल एवं भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।

बाइट नरेंद्र पटेल भारतीय मजदूर संघ

बाइट ललित पाटीदार

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *