best news portal development company in india

एसीईओ राजेश शाक्य और समस्त जनपद सीईओ ने पुनरीक्षण कार्य की फील्ड में की समीक्षा

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार ग्रामीण स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति के संबंध में सभी जनपद पंचायत के सीईओ को बीएलओ स्तर पर भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में आज ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न अधिकारियों द्वारा बीएलओ और सुपरवाइजर द्वारा किये जा रहे गणना पत्रक डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की वृहद स्तर पर समीक्षा की गई।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगोन राजेश शाक्य द्वारा जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया गया और मैदान स्तर पर गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया का गंभीरता से अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खरगोन मनोज निगम द्वारा ग्राम पंचायत सिनखेडा, लिक्खी, डोगरगांव, टेमला और साईखेडा का दौरा किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बडवाह मुकेश जैन ने लौंदी, जगतपुरा, सरिलाय और बागफल का दौरा किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कसरावद रीना किराड ने ग्राम पंचायत रूपाखेडा, अहिरधामनोद और रेगवा का दौरा किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोगावां शिवानी वर्मा द्वारा ग्राम पंचायत लाखी, बेहरामपुर, टेमरना, बीसनपुरा, पिपलई, सिगनूर, शाहपुरा, अंबिकापुरी, रेटवा और मोहम्मदपुर का दौरा किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महेश्वर रीना चौहान द्वारा ग्राम पंचायत मनावर, सेल, टेमरिया, केलिमाल, आशापुर, काछिपुरा, समसपुरा का दौरा किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत झिरन्या महेन्द्र कुमार श्रीवास्तनव द्वारा ग्राम पंचायत तिनस्याम, पा‍डलिया, मुंडिया, तितरान्या्, जामली, रतनपुर, मिटावल और खारवा का दौरा किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सेगावां रीमा अंसारी द्वारा ग्राम पंचायत बिरला, तलकपुरा, दोमवाडा, खामखेडा और सेगावां का दौरा किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भीकनगांव निलेश सोलंकी द्वारा ग्राम पंचायत लाछोरा, चापडा, बिरूल, लालखेडा, सुलतानपुरा, कोढियाखाल, चिकलवास, गोंविदपुरा, पिपराड, धोबीखोदरा, पलासी का दौरा किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा संचालित पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई