धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
ब्राइट पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने अलग-अलग थीम पर विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए । मेले का शुभारंभ नगर परिषद उपाध्यक्ष शेख श्री शब्बर हुसैन जिनवाला एवं कुंदन जी शर्मा द्वारा मां सरस्वती एवं जवाहरलाल नेहरूजी का पूजन अर्चन कर फिता काट कर किया गया ।

अतिथियों का स्वागत संस्था के संचालक डॉक्टर निर्मल कुमार पाटीदार एवं कमलेश परसाई तथा प्राचार्य हितेंद्र पाटीदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री जिनवाला ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, इन्हें अच्छी सोच, अच्छी शिक्षा एवं अच्छे संस्कार देने की महती आवश्यकता है।

बाल मेले के अवसर पर पालक बड़ी संख्या में शामिल हुए एवं बच्चों एवं विद्यालयों की प्रयास की सराहना की गई बच्चों द्वारा विभिन्न व्यंजनों जैसे मूंगफली चाट ,चना मसाला, फिंगर, फ्रेंच फ्राई , पापकॉर्न ,नमकीन छाछ ,फल, पानी पतासे, खमण, भेल,पेस्ट्री आदि के स्टॉल लगाए जिसका पालकों ने आनंद लिया, साथ ही मनोरंजक गतिविधियों में भी भाग लिया। बच्चों ने मिकी माउस एवं ट्रेमोलिन का भी जमकर आनंद लिया।
इस अवसर पर श्रीमति पुष्पा पाटीदार ने कहा कि बाल मेले से बच्चों में उत्साह का संचार होता है एवं व्यापारिक समझ प्राप्त होती है।
संस्था के स्टाफ श्रीमती प्रियंका पांडे, मीनाक्षी परसाई राहुल वर्मा, मोक्षदा परसाई,जुनैद खान, राजू गहलोत,महेश सामले, योगिता पाटीदार,रंजना सेन, रिंकू प्रजापत, भारती नामदेव,तृप्ति परसाई, जितेंद्र बामनिया, विशाल अग्रवाल, विजेंद्र भांडोले, प्रिया कुडेश आदि की देखरेख में मिला सुव्यवस्थित संचालित हुआ। अंत में मेला संयोजक करिश्मा धारीवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।






