ad
best news portal development company in india

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत विधार्थियों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव बताएं

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 अंतर्गत 14 नवम्बर को देवी अहिल्या शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 खरगोन को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने की पहल की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान के मार्गदर्शन में दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश पाटीदार द्वारा विद्यालयीन छात्रों एवं किशोरों को तम्बाकू उत्पादों से होने वाले हानिकारक प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

डॉ. पाटीदार ने अपने उद्बोधन में तम्बाकू सेवन से होने वाले मुख कैंसर, दांतों के दाग, मसूड़ों की बीमारियाँ और दंत क्षरण जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में छात्रों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तम्बाकू सेवन से सदैव दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *