धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य गुम हुई नाबालिक बालक बालिकाओं का पता करना है, साथ ही बालाक,बालिकाओं के खिलाफ जो विभिन्न प्रकार के अपराध होते हैं उन अपराधों से उनको बचाना भी है इसी को लेकर आज , टी आई राजेश यादव एलिजेंस विद्यालय कुक्षी में जाकर बालिकाओं को गुड टच बेड टच , साइबर अपराध,के कारण,उनसे बचने के उपाय के बारे में बताया,साथ ही उनके खिलाफ होने वाले विभिन्न अपराध और उनसे बचने के तरीके भी बताएं ।साथ ही छात्राओं को वर्तमान में हो रहा है इंटरनेट क्राइम,साइबर फ्रॉड फेसबुक, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम के माध्यम से हो रहे विभिन्न साइबर क्राइम और उनसे बचने के उपाय भी बताए गए कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर आनंद गुप्ता, प्रिंसिपल अभिषेक श्रीवास्तव , स्कूल स्टाफ एवं पुलिस थाने का स्टाफ हाजिर रहा






