खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
गिरफ्तारशुदा आरोपियों पर पूर्व से भी दर्ज है आर्म्स एक्ट, चोरी, छेड़छाड़ जैसे अपराधों में लिप्त,
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के नगदी रुपये 19,000/-, चांदी के सिक्के 05, 01 भारत गैस की टंकी कुल किमत लगभग 25,500/- रुपये की जप्त।
खरगोन। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना कोतवाली खरगोन में पुलिस टीम ने विगत दिनों में शहर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर घटना में शामिल 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।
घटना क्रमांक 01
दिनांक 10.07.2025 को फरियादी निवासी गणेश विहार कालोनी खरगोन ने थाना कोतवाली खरगोन पर सूचना दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घटना दिनांक समय को फरियादी के घर का ताला तोडकर अन्दर प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर कुल किमत 50,000 रुपये, चुराकर ले गया फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध क्रमांक -301/2025 धारा -331(4),305(ए) बी.एन.एस.का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम किया गया ।
घटना क्रमांक 02 –
दिनांक 26.10.2025 को फरियादी निवासी शास्त्रीनगर कालोनी खरगोन ने थाना कोतवाली खरगोन पर सूचना दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घटना दिनांक समय को फरियादी के घर का ताला तोडकर गोदरेज में रखे 10,000 रुपये चोरी कर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक -453/2025 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया ।
घटना क्रमांक 03 –
दिनांक 26.10.2025 को फरियादी निवासी सेजला ने थाना कोतवाली खरगोन पर सूचना दी थी कि उसके अयोध्यापुरी कालोनी नहर किनारे खरगोन किराये के मकान का ताला तोडकर कोई अज्ञात व्यक्ति दस्तावेज का बैग एवं गैस टंकी व नगदी रुपये 3500 चुराकर ले गये फरियादी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक -456/2025 धारा -331(4),305(ए) बी.एन.एस. का अज्ञात आरोपी विरुद्ध कायम किया गया ।
शहर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया । पुलिस के द्वारा आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए व मुखबिरों को भी सक्रिय कर घटना से जुड़ी जानकारी देने के लिए लगाया गया ।
पुलिस ने उक्त चोरी के मामले में संदिग्धों को चिन्हित किया, व संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई गयी । इसके अलावा टीम ने पुलिस का पुराना तरीका अपनाते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर चिन्हित संदिग्धों कि जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया । जिसमे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटनाओ में बंटी उर्फ कृष्णा पाल, कमल, शुभम नामदेव, महेश सोलंकी व सुरज धुर्वे के होने कि संभावना है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त सभी को अभिरक्षा में लिया व उक्त चोरियों के बारे में मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी को कारित करना स्वीकार किया ।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपीयो के कब्जे से चोरी उनकी निशानदेही पर नगदी 19,000/- रुपये, चांदी के 05 सिक्के, 01 भारत गैस की टंकी कुल किमत लगभग 25,500/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपीयो का नाम
- बंटी उर्फ कृष्णा पिता श्याम पाल उम्र 28 साल निवासी मोटी माता मंदिर के पास मोतीपुरा खरगोन
- कमल पिता खुमसिग सोलंकी उम्र 23 साल निवासी स्वर्णकार कालोनी खरगोन,
- शुभम पिता जगदीश नामदेव उम्र 28 साल निवासी शास्त्री नगर खरगोन
- महेश पिता सुरेश सोलंकी उम्र 30 साल निवासी पी.डब्ल्यु.डी. कालोनी डायवर्सन रोड खरगोन
- सुरज पिता गोपाल धुर्वे उम्र 28 साल निवासी द्वारकापुरी कालोनी खरगोन
उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई के नेतृत्व में उनि. राजेन्द्र सिरसाठ, सउनि. सुरेश चौहान, प्रआर. श्याम पंवार, प्रआर. रविन्द्र राठौर, प्रआर. संतोष शुक्ला, प्रआर. धर्मेन्द्र राजावत, आरक्षक आले अली, आरक्षक संतोष, आरक्षक रविन्द्र, उनि.दिपक तलवारे, आर अभिलाष डोंगरे, सचिन चौधरी का विशेष योगदान रहा ।






